मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत द्वितीय काउंसलिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन हेतु चयन सूची टीआरसी पोर्टल पर जारी कर दी गयी है.
जी हां, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए दस्तावेजों को अपलोड करने वाले पात्र उम्मीदवारों की सूची आज टीआरसी पोर्टल पर ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन के लिए जारी कर दी है।
माध्यमिक शिक्षक द्वितीय काउंसलिंग की विषयवार सूची पीआरसी पोर्टल पर अपलोड
आपको बता दें कि टीआरसी पोर्टल पर दस्तावेज सत्यापन के लिए योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची के साथ ही एक अतिरिक्त सूची भी जारी की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आदिम जाति विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग दोनों में चयनित कई अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त चयन सूची जारी की गई है और जिनके नाम बार-बार आ रहे हैं.
जिन अभ्यर्थियों ने माध्यमिक शिक्षक भर्ती द्वितीय काउंसलिंग के दस्तावेज टीआरसी पोर्टल पर अपलोड किए थे, वे सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। केवल ऐसे उम्मीदवार जिनके नाम दस्तावेज़ सत्यापन के लिए सूची में दिखाई देते हैं, वे अपने दस्तावेज़ों को ऑफ़लाइन सत्यापित करने के लिए पात्र होंगे।
ऐसे देखें टीआरसी पोर्टल पर विषयवार द्वितीय काउंसलिंग के लिए दस्तावेज सत्यापन के पात्र अभ्यर्थियों की सूची
टीआरसी पोर्टल से माध्यमिक शिक्षक दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की सूची बिना लॉगइन पासवर्ड के देखी जा सकती है अर्थात मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग एवं एमपी ऑनलाइन के मध्य अनुबंध के आधार पर तैयार माध्यमिक शिक्षकों की सूची टीआरसी पोर्टल पर पब्लिक डोमेन पर उपलब्ध है. दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची अपलोड कर दी गई है।
डिजिटल शिक्षा पोर्टल आपकी सुविधा के लिए यहां टीआरसी पोर्टल से विषयवार चयन सूची की जांच करने की प्रक्रिया है, कृपया नीचे दी गई प्रक्रिया का चरण दर चरण पालन करें
सबसे पहले टीआरसी पोर्टल पर जाएं टीआरसी पोर्टल पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
एमपी ऑनलाइन टीआरसी पोर्टल पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
दस्तावेज़ सत्यापन उम्मीदवारों की विषयवार सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
अब आपको दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों की अतिरिक्त सूची का लिंक टीआरसी पोर्टल पर दिखाई देगा जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है, जहाँ से आप दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची विषयवार देख सकते हैं।








.png)
.png)