CM Rise Update: सीएम राइज शालाओं के कक्षा 1 एवं 2 में FLN अंतर्गत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण विषयक आदेश जानिए जानकारी|

CM Rise Update: सीएम राइज शालाओं के कक्षा 1 एवं 2 में FLN अंतर्गत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण विषयक आदेश जानिए जानकारी|

संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के पत्र क्र. / राशिके / FLN / पापु / 2022 / 4490 दिनांक 27.07.2022 के संदर्भ में

1. निपुण (NIPUN) भारत मिशन अंतर्गत प्रदेश में "मिशन अंकुर" कार्यक्रम संचालित है। यह कार्यक्रम कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों को भाषा संबंधी बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLNFoundational Literacy and Numercy) एवं जीवन के बुनियादी कौशलों के लक्ष्य प्राप्ति पर केन्द्रित है।

2. "मिशन अंकुर" के तहत कक्षा 1 एवं 2 का अध्यापन कराने वाले शत-प्रतिशत शिक्षकों का, कार्यक्रम संबंधी प्रशिक्षित होना आवश्यक है। प्रशिक्षित शिक्षक ही उक्त कक्षाओं में अध्यापन कार्य करेंगे, इसे सुनिश्चित किया जाना है।

3. सीएम राइज विद्यालयों के शिक्षकों को भी उक्त प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। शेष अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दिनांक 03 अगस्त 2022 से 07 अगस्त 2022 तक प्रशिक्षण स्थल- IASE (प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान), गीतांजलि कालेज केम्पस, बैरसिया रोड, भोपाल में प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्यशिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञ सहयोगी संस्थाओं के स्त्रोत विशेषज्ञों (SRGs) द्वारा लक्ष्य आधारित प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल के संबंध में प्रतिभागी IASE भोपाल के अकादमिक सदस्य श्री बैजनाथ वाघमारे (मो. नं-9131443483, 9926642361) से संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है। 

4. सीएम राइज विद्यालयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कक्षा 1 एवं 2 में अध्यापन कराने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों की सूची संलग्न है। कृपया सुनिश्चित करें कि जिले के समस्त सीएम राइज विद्यालयों में उक्त प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक ही इन कक्षाओं में अध्यापन कार्य करें। 

अतः सूची अनुसार शिक्षकों को 02 अगस्त 2022 के अपरांह / रात्रि तक प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होने हेतु कार्यमुक्त किया जावे। दिनांक 01 अगस्त 2022 तक कार्यभार ग्रहण करने वाले अप्रशिक्षित शिक्षकों (कक्षा 1 एवं 2 अध्यापन हेतु) को भी इस प्रशिक्षण के लिए कार्यमुक्त करें, एवं इनकी सूचना पृथक से cmrisepmu125@gmail.com पर देंवे। अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जावे।

Share:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट

लेबल